पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
You may also like

आर माधवन का धुरंधर लुक: क्या है इस स्पाई थ्रिलर में खास?

पूर्वी यूपी की महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय: सीएम योगी

पड़ोसी कीˈ छत पर गेंद लेने गया बच्चा लेकिन थोड़ी देर बाद लौटे रोते हुए अपनी मां से कहा “आंटी बहुत गंदी हैं”﹒

महाराष्ट्र: नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, मंत्री रक्षा खडसे को मिली नंदुरबार जिले की जिम्मेदारी

सरकार का हिस्सा... बिहार चुनाव से पहले ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर, जातिगत जनगणना पर दिया करारा जवाब





