अररिया। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या 3 में सोमवार दोपहर छठ घाट बनाकर हाथ धोने के लिए लचहा नदी में गई ग्यारह साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की शिनाख्त शंकरपुर वार्ड संख्या 3 के ही ऋषिदेव टोला के रहने वाले शालो ऋषिदेव की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए शंकरपुर के उप मुखिया संदीप यादव ने बताया घर से करीबन एक किलोमीटर की दूरी पर बह रही लचहा नदी पर गांव के लोगों के द्वारा छठ घाट बनाया गया। छठ घाट बनने के बाद बच्ची प्रीति घाट को गोबर से धोने के बाद हाथ धोने नदी के किनारे गई। जिस क्रम में वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।
घाट बना रहे स्थानीय युवकों ने जब देखा तो आनन-फानन में पानी में घुसकर बच्ची की खोजबीन शुरू की। करीबन एक घंटे के बाद जलकुंभी के नीचे से बच्ची को बाहर निकाला गया। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद प्रशासन और थाना को इसकी जानकारी दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया है। मौके पर मौजूद मुखिया उमेश यादव, उप मुखिया संदीप यादव, समाजसेवी श्यामल किशोर सिंह, निरशू ऋषिदेव, पंचायत समिति सदस्य विनोद मंडल, सहदेव ऋषिदेव, अशोक पासवान, वार्ड सदस्य गौरी देवी ने आपदा विभाग से मुआवजे का मांग किया है।
You may also like

सब्जी वालों पर बुलडोजर चलवाना पड़ा भारी... ACP दिनेश से वापस लिया गया ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज, जानें कौन

बुमराह-सूर्यकुमार समेत कई खिलाड़ी इतिहास रचने के करीब,भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले T20I में बन सकते हैं कई महारिकॉर्ड

इस से कम हो स्पर्म काउंट, तो पुरुषों में बढ़ जाती` है इनफर्टिलिटी की समस्या, नहीं कर पाते बच्चे पैदा!

Home loan transfer: दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर करने का आसान तरीका, जानें पूरी प्रक्रिया

भारत का 'लालची' दोस्त फ्रांस राफेल को बना रहा बेअसर? चीन के 2 करीबी दोस्तों से सौदा, पाकिस्तान-तुर्की के पायलट लेंगे ट्रेंनिंग!





