हरिद्वार। कलियर स्थित हज हाउस के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीरान कलियर:-रुड़की-कलियर रोड पर कलियर स्थित हज हाउस के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। कलियर रोड पर कलियर स्थित हज हाउस के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार गुड्डू उर्फ़ वेदपाल (27 वर्ष) और उसका साथी सन्नी (22 वर्ष) रुड़की से कलियर की ओर जा रहे थे। हज हाउसपार्किंग के नजदीक उनकी बाइक एक ई-रिक्शे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान गुड्डू उर्फ़ वेदपाल (27 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, उसके साथी सन्नी (22 वर्ष) का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस की टीम में फरार ई रिक्शा चालक की तलाश कर रही हैं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
You may also like
दोस्त रूस को 'धक्का' देकर भारत मंगाएगा अमेरिका से मक्का! टैरिफ विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद
10 चौके, 2 छक्के और 90 रन! Laura Wolvaardt ने रचा इतिहास... World Cup में ये कारनामा करने वाली बनीं नंबर-1 खिलाड़ी
आपकी जिंदगी को शानदार बना देगा UPSC का ये सब्जेक्ट, दिव्यकीर्ति सर ने कहा- IAS नहीं बनना तो भी पढ़ लेना चाहिए
पुणे में गोवर्धन पहाट दीवाली 2025 का भव्य आयोजन, हजारों पुणेकर बने साक्षी
दीपावली पर आयुष्मान की 'थामा' ने मचाया धमाल, 'एक दीवाने की दीवानियत' भी रही सफल!