भाेपाल। शारदीय नवरात्रि का आज मंगलवार काे आठवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी कुलदेवी मां महागौरी की पूजा करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी हाेता है। नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगज्जननी देवी महागौरी जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन है। उनसे सभी के लिए वैभव, धन-धान्य, शक्ति, सकारात्मकता और अभयता के आशीर्वाद की प्रार्थना है।
You may also like
कविता की अनोखी प्रेम कहानी: सहेली के पिता से बढ़ता प्यार
कला और संस्कार: मोहन भागवत का महत्वपूर्ण संदेश
महिला वनडे विश्व कप : दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की जीत, श्रीलंका को 59 रनों से हराया
दिल्ली में पत्नी ने देवर से मिलकर पति की हत्या की साजिश रची
कांगो के पूर्व राष्ट्रपति कबीला को सैन्य अदालत ने उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई