Next Story
Newszop

BJP नेता की आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप! खून की उल्टी के बाद परिजन लेकर पहुंचे हॉस्पिटल, हालत नाजुक

Send Push

पाली में भाजपा नेता मुन्ना मकरानी (51) ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मकरानी ने 28 मई की रात करीब 8 बजे अपने घर पर कमरे में फांसी लगा ली, लेकिन रस्सी टूट गई। मुन्ना मकरानी उर्फ नियाज मोहम्मद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 

वे पाली शहर की कालू कॉलोनी में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि मकरानी ने 28 मई की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट जाने से उनकी जान बच गई। आवाज सुनकर वे कमरे में गए और उन्हें तुरंत उपचार के लिए पाली के श्रीराम अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार शुरू किया गया। उसी रात उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

आज रविवार सुबह मकरानी को खून की उल्टियां होने लगीं। तो उन्हें बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार चल रहा है। मुन्ना मकरानी ने अस्पताल में ही पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट में बताया कि कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मुन्ना मकरानी के बेटे फिरोज ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

Loving Newspoint? Download the app now