सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। कल दोनों की कीमतों पर ब्रेक लगने के बाद इनमें गिरावट आई है। ऐसे में आम लोगों को इससे राहत मिली है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सोने में हुई बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर इसकी कीमत एक लाख रुपये के करीब पहुंच गई थी, लेकिन आज गिरावट के बाद सोने की कीमत में फिर गिरावट आई है।
इसके अलावा चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। ऐसे में चांदी से ऊपर रहने वाले सोने की कीमत एक बार फिर नीचे आ गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। आज सोने और चांदी की कीमत में बदलाव हुआ है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार का रेट जरूर जान लें, आज 13 मई को ये हैं सोने और चांदी के दाम।
सोने-चांदी के भाव में गिरावट
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली है। आज शुद्ध सोने के भाव में 2500 रुपए की गिरावट आई है। इसके भाव अब 97,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा आभूषण सोने के भाव में भी आज गिरावट आई है। इसमें 2500 रुपए की गिरावट आई है। इसके भाव अब 90,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी के बाद आज इसके भाव में भी गिरावट आई है। इसमें 200 रुपए की गिरावट आई है। ऐसे में आज चांदी के भाव 98,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
आभूषण विक्रेता पूरणमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी और गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि शादियों के सीजन के चलते बाजार में सोने और चांदी की मांग बनी हुई है। सोने के भाव में तेजी के बाद लोग चांदी की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं।
You may also like
Tata Motors : Tata की नई कार ने बढ़ाई Maruti-Toyota की टेंशन, जानें कीमत और फीचर्स
Crime: विवाद के दौरान शख्स ने दिखाई ऊँगली, तो 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दांत से उंगली काट कर दिए दो टुकड़े, मामला दर्ज
मानसून की दस्तक: मई में ही इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD का ताजा अपडेट
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की
GAIL India Q4 Results & Dividend: सरकारी गैस कंपनी ने Q4FY25 में इतने करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹1 प्रति शेयर का डिविडेंड किया ऐलान