सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। परेरा ने निशांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। टीम 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा। भारत की तरह श्रीलंका भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।
सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreश्रीलंका के लिए महिश तिक्षाणा, दुश्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और कप्तान असलांका ने 1-1 विकेट लिए।
Article Source: IANSYou may also like
Jokes: लड़का – तू खाली बोल, कौन-सा फोन चाहिये, एक झटके में लाके दूँगा तुझे... पढ़ें आगे
राष्ट्रपति ने चार देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच व्यापार एवं ऊर्जा असंतुलन भी चुनौतीः सीतारमण
IND vs WI 2025: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुनसान स्टैंड, फैन्स ने उठाए BCCI के फैसले पर सवाल
अंडा चुराने गया था चालाक युवक गुस्से` में आई मोरनी ने किया ऐसा हमला कि याद आ गई नानी