क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? इस खिताब के लिए अब टेस्ला, स्पेसक्स और स्टॉर्लिंक को चलाने वाले एलन मस्क और ओरेकल के को-फाउंडर लेरी एलिसन ke बीच जंग छिड़ गई है। बुधवार को एलिसन एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, ओरेकल के शेयरों में आए जबरदस्त उछाल से एलिसन की संपत्ति में 101 अरब डॉलर का उछाल आया था, लेकिन आज मस्क आगे निकल गए हैं।
दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन?अब सवाल यह उठ रहा है कि अभी दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं? ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को एलन मस्क ने फिर दुनिया के सबसे अमीर सख्श का खिताब अपने नाम कर लिया। एलन मस्क की नेट वर्थ $384 बिलियन और लेरी एलिसन की नेट वर्थ $383 बिलियन हो गई। यानि दोनों दिग्गजों की संपत्ति में $1 बिलियन डॉलर का ही अंतर बचा है। कल एलिसन की 393 अरब डॉलर और मस्क की सम्पत्ति 385 अरब डॉलर हो गई थी।
एक दिन में कितनी हुई कमाईदोनों दिग्गजों नें एक दिन में इतनी कमाई की है, जितनी कई अमीरों की कुल नेट वर्थ भी नहीं है। एलन मस्क की संपत्ति में $573 मिलियन का उछाल आया। हालांकि पिछले एक साल में मस्क की संपत्ति में $48.2बी की गिरावट दर्ज हुई है। बात करें लेरी एलिसन की संपत्ति में एक दिन में $88.5बी की वृद्धि हुई। पिछले एक साल में उनकी नेट वर्थ में $191बी का जबरदस्त उछाल आया।
एआई के कारण बढ़ रही एलिसन की संपत्तिओरेकल के शेयरों में आ रही तेजी के कारण एलिसन की संपत्ति में वृद्धि हो रही है। बुधवार को ही शेयर में 41% की वृद्धि दर्ज हुई। ओरेकल का क्लाउड बिजनेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटिंग की डिमांड में वृद्धि के कारण लेरी एलिसन की संपत्ति में वृद्धि हो रही है। कंपनी की मार्केट वैल्यू 947 अरब डॉलर हो गई।
दुनिया के टॉप 5 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट- अभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क हैं, जिनकी नेटवर्थ $384 बिलियन है।
- दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लेरी एलिसन की संपत्ति $383 बिलियन है।
- दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति मार्क जुकरबर्ग है, जिनकी नेट वर्थ $264 बिलियन है।
- चौथे नंबर पर जेफ बोजेस हैं, जिनकी नेट वर्थ $252बी है।
- पांचवे नंबर पर लेरी पेज हैं, जिनकी दौलत $210बी है।

You may also like
मुंबई पुलिस को जिनका इंतजार...MP पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, दिल्ली-नोयडा में बैठकर 5 राज्यों में फैलाया साइबर ठगी जाल
ENG ने टी-20 मैच में ठोके 304 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिल सॉल्ट ने बनाए 141 रन
तंदूरी रोटी के स्वास्थ्य पर प्रभाव: जानें इसके नुकसान
क्या खर्राटे लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?
महिला ने प्रेमी को किडनी दान की, फिर मिली धोखे की सच्चाई