Next Story
Newszop

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने चौथी सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

Send Push
भाजपा की चौथी उम्मीदवार सूची का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव और भाजपा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चौथी सूची जारी की है, जिसमें नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में वजीरपुर से पूनम शर्मा और ग्रेटर कैलाश से शिखा राय को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस सूची का ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी दिल्ली में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। इस बार भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरी है, और आम आदमी पार्टी के साथ उसकी सीधी टक्कर मानी जा रही है।

उम्मीदवारों की सूची:

ग्रेटर कैलाश- शिखा राय

वजीरपुर- पूनम शर्मा

गोकुलपुरी- प्रवीण निमेष

शाहदरा- संजय गोयल

त्रिलोकपुरी- रविकांत उज्जैन

संगम विहार- चंदन चौधरी

बाबरपुर- अनिल वशिष्ठ

बवाना- रविन्द्र कुमार

दिल्ली कैंट- भुवन सिंह तंवर

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.


Loving Newspoint? Download the app now