पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
बारां के अनिमेष पाटनी को मिलेगा वीर चक्र, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस
रेस्टोरेंट में घिनौना खेल! मालिक ने कहा- कॉल गर्ल बनो, रात में घर भेजता है लड़के
उसने मेरा जेंडर चेंज कराया फिर महीनों तक बनाता रहाˈ संबंध जब सब खत्म हुआ तो छोड़कर चला गया रोते-रोते सुनाई पूरी दास्तां
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बोले सपा नेता उदयवीर सिंह
Box Office: जान लीजिए कि अहान पांडे की 'सैयारा' के सामने क्यों गरज रही 'महावतार नरसिम्हा', ये है असली वजह