नई दिल्ली: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में बुधवार को चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में कमाल कर दिया। क्वालीफाई करने के लिए 84.50 मीटर भाला फेंकना जरूरी था और चोपड़ा का पहला ही थ्रो 84.85 मीटर पर पहुंच गया। इस तरह वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के अपने खिताब की रक्षा की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ा दिया है।
डिफेंडिंग चैंपियन चोपड़ा ने सबसे पहले थ्रो किया और पहले ही प्रयास में ही उन्होंने क्वालीफाई कर लिया। इस तरह उन्हें दूसरा थ्रो करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। पिछली बार बुडापेस्ट में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.17 मीटर का थ्रो करके गोल्ड जीता था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ सिल्वर और वडलेज ने 86.67 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीता था।
27 साल के चोपड़ा दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं। वह ग्रुप ए में थे जिसमें उन्हें मिलाकर कुल 19 जेवलिन थ्रोअर हैं। इनमें वर्ल्ड नंबर वन जर्मनी के जुलियन वीबर के अलावा केशोर्न वॉलकॉट, सचिन यादव और जैकब वादलेच भी शामिल हैं। ग्रुप ए से चोपड़ा के अलावा जर्मनी के जुलियन वीबर ने 87.21 मीटर और पोलैंड के डेविड वेगनर ने 85.67 मीट का थ्रो करके वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वीबर पहले प्रयास में क्वालीफाइंग मार्क हासिल नहीं कर पाए।
ग्रुप बी में हैं पाकिस्तान के अरशद नदीम
ग्रुप बी में ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम के अलावा 18 जेवलिन थ्रोअर हैं। इनमें एंडरसन पीटर्स, जुलियस येगो, लुइज दा सिल्वा, रोहित यादव, यशवीर सिंह और श्रीलंका के उभरते सितार थरंगा पठिरागे भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक ग्रुप बी का मुकाबला शुरू नहीं हुआ था।
You may also like
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं काे विश्वविद्यालय में कराया गया शैक्षिक भ्रमण
मंगला राय राष्ट्रीय कुश्ती: चौथी पीढ़ी के पहलवानों ने अखाड़ा राेशन किया, रोमांचक मुकाबलों में दमखम दिखा
मेडिकेंट हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही से महिला की हुई मौत
दुष्कर्मी सौतेले बाप को आजीवन कारावास,20 हजार रुपए का अर्थदंड
मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित 10 ट्रेनों का हाेगा विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव