आगरा में पत्नी के कोर्ट में दहेज और अन्य मुकदमे दायर करने पर पति समझौता कर घर ले गया। आरोप है कि वहां ले जाकर प्रेमिका को घर पर बुलाकर पिटाई करा दी। शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ताजगंज थाना क्षेत्र की महिला ने केस दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि पांच साल पहले नकुल से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर मारपीट करते। दो साल से वो मायके में रह रही थीं। वहां से परेशान होकर उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में दहेज के अलावा अन्य मुकदमे दायर किया।
कोर्ट में समझौता कर पति और अन्य ससुराल वाले अपनी जिम्मेदारी पर ससुराल लेकर आ गए। आने पर पति के अवैध संबंधों के बारे में पता चला। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर बात करना बंद कर दिया। छह दिन पहले प्रेमिका को फोन कर घर बुला लिया। पति ने उनके हाथ पकड़ लिए और प्रेमिका से पिटवाया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
You may also like
60KG सब्जी45KG चावल25KG दाल40 मुर्गे सब एक दिन` में चट कर जाता है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार
सुनील शेट्टी ने हाईकोर्ट में तस्वीरों के दुरुपयोग के खिलाफ याचिका दायर की
यूं ही नहीं होते नाखूनों पर पड़ने वाले` धब्बे ये होते हैं शुभ-अशुभ के संकेत
ब्रेस्ट साइज़ चुटकियों में बड़ा देगी प्याज की` ये अनोखी ड्रिंक जाने इसे बनाने का तरीका
जब चलती ट्रेन के दौरान ड्राइवर को Toilet` लगती है तो क्या रोक दी जाती है ट्रेन? जानिए इस मुश्किल हालात से रेलवे कैसे निपटता है