तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ दो अन्य महिला भी पकड़ी गई। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने एक 22 साल की लड़की को पहले जहर का इंजेक्शन दिया फिर उसे खाई में फेंक दिया।
पुलिस का कहना है कि मृतक महिला अब्दुल अबीज पर निकाह करने का दबाव डाल रही थी।
जानिए पूरा मामला
22 साल का अब्दुल अबीज पेरम्बलूर के एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष में है। उसका दो मुस्लिम लड़की से चक्कर चल रहा था। एक लड़की 22 साल की एस थाविया सुल्ताना थी, जो आईटी कंपनी में काम करती है। दूसरी 21 साल की आर मोनिशा है, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सिंग की स्टूडेंट है। दोनों पिछले कुछ सालों से अब्दुल के साथ रिलेशनशिप में थी।
ऑनलाइन हुआ था प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका अलबिया सलेम एक कोचिंग सेंटर में काम करती थी। वह हॉस्टल में रहती थी। अलबिया अब्दुल से ऑनलाइन मिली थी। इस दौरान अब्दुल ने उसके साथ शादी का वादा किया और कई बार संबंध बनाये। अलबिया ने अब्दुल से निकाह करने के लिए इस्लाम भी अपना लिया था। उसका नाम लोगानायागी था जो धर्म बदलने के बाद उसने अलबिया रख लिया। अब्दुल उधर सुल्ताना और मोनिशा से संबंध बनाने लगा था तो उसने अलबिया से दूर बनानी शुरू कर दी। बाद में इसे मारकर फेंक दिया।
You may also like
सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को मिला एक साल का सेवा विस्तार
घर में चाहते धन की बारिश तो श्राद्ध में जरूर करें इन सात चीजों का दान
हिसार : डीएवी पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स-डे का आयोजन
हिसार : ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर रोक, किन्नरों को मिलेगी मात्र 501 रुपये बधाई
मध्यप्रदेश में गर्लफ्रेंड को नौकरी से निकाला, तो बॉयफ्रेंड को आया गुस्सा, कंपनी मालिक की कर दी पिटाई “ ˛