Miracle Baby of Florida: अक्सर सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब केस सामने आते हैं, जिसके बारे में जानकर हम हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक फ्लोरिडा का केस सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दो कैदियों ने बिना एक दूसरे से मिले एक बच्चे को जन्म दिया।
है ना अजीब! बता दें कि ये दोनों अलग-अलग कोठरियों में बंद थे और कभी भी एक दूसरे से नहीं मिले थे। ये अजीब घटना तब नजर में आई जब 29 साल की डेजी लिंक प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद मियामी-डेड सुधार और पुनर्वास विभाग ने फ्लोरिडा के टर्नर गिलफोर्ड नाइट सुधार केंद्र में इंटरनल जांच शुरू की। आइए इसके बारे में जानते हैं।
बच्ची को दिया जन्म
बता दें कि डेजी लिंक नाम की महिला ने पिछले साल 19 जून एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे मिरिकल बेबी कहा जा रहा है। डेजी ने जैक्सन मेमोरियल अस्पताल में इस बच्ची को जन्म दिया, जिसकी देखभाल फिलहाल लिंक के परिवार द्वारा की जा रही है। बता दें कि दोनों माता-पिता अपने-अपने आरोपों पर मुकदमे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों को हत्या के अलग-अलग हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
सबसे अजीब बात ये है कि 23 साल के जोन डेपाज और डेजी लिंक कभी भी एक दूसरे से आमने-सामने नहीं मिले हैं। उनकी बीच बातचीत जेल के वेंटिलेशन सिस्टम से शुरू हुई और एक रोमेंटिक रिश्ते में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने अपने सेल को जोड़ने वाले वेंट का इस्तेमाल नोट्स और तस्वीरें शेयर करने के लिए किया, जिससे उन्हें एक दूसरे का साथ मिला। लिंक ने बताया कि लंबे समय तक अकेले में रहने के कारण वे आपस में घंटों बात करने लगें।
अब उनके बीच का रिश्ता और गहरा हो गया, जिसके बाद डेपाज ने परिवार की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही एक बच्चा चाहता था और मैं ऐसा बहुत लंबे समय तक नहीं कर पाऊंगा। इसलिए अगर मुझे किसी को चुनना होता, तो वह लिंक ही होती। लिंक ने भी इसके लिए हामी भरी।
You may also like
AUS vs SA 2nd ODI: मैथ्यू ब्रीट्ज़के और ट्रिस्टन स्टब्स ने ठोके अर्धशतक, साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 278 रनों का लक्ष्य
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बिस्तर की आदतों पर चर्चा
मां प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, गलती से आˈˈ गया बेटा-कांड जान कांप उठेंगे
क्या ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार फिर से एक साथ हैं?
स्यानाचट्टी में बनी झील में डूबे 30 से अधिक आवासीय भवन, खतरा बरकरार