कहते हैं नागिन अपना बदला लेना नहीं भूलती है। फिल्मी कहानियों में तो आपने इस किस्से को कई बार देखा भी होगा। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता है। लोग इसे अंधविश्वास ही कहते और समझते हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां नागिन एक किसान के पीछे पड़ गई है।
उत्तर प्रदेश में रहने वाले किसान के पीछे नागिन इस कदर पड़ गई है कि वो जहां भी दिखता है काट लेती है। नागिन उसके पीछे पड़ी है और अब तक सात बार उसे काट चुकी है। हालांकि हर बार किसान की जान बच गई है। लोगों का कहना है कि उससे एक बड़ी भूल हो गई थी जिसकी सजा उसे मिल रही है।
रामपुर से सामने आया चौंकाने वाला मामलाकिसान और नागिन की दुश्मनी वाला ये अनोखा मामला रामपुर से सामने आया है। यूपी के इस शहर में स्वार तहसील है। यहां के मिर्जापुर गांव का रहने वाला एहसान नाम का किसान इन दिनों दहशत में जीवन गुजार रहा है। इसके पीछे की वजह एक नागिन है जो उसकी दुश्मन बन चुकी है और उसको जीने नहीं दे रही है।
एहसान जहां भी जाता है वो उसको मिल जाती है। इसके बाद बिना देर किए उसको डंस भी लेती है। एहसान को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर क्या हो रहा है। अब तक नागिन उसको 7 बार काट चुकी है। फिर भी जैसे-तैसे उसकी जान बच जा रही है। नागिन के काटते ही वो अस्पताल दौड़ जाता है।
हो गई थी ये बड़ी भूल, दुश्मन बन गई नागिनअब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एहसान से नागिन की दुश्मनी क्यों हो गई। इसकी वजह खुद एहसान को भी पता है। एहसान ने बताया कि करीब 7 माह पहले दो नागों ने उसके ऊपर हमला कर दिया था। उसने खुद को बचा लिया और एक नाग को डंडे से पीटकर मार डाला। जबकि दूसरा नाग वहां से बचकर निकल गया था।
उसने मरे हुए नाग को वहीं दफना दिया था। गांववालों का मानना है कि उसकी ये गलती उसको भारी पड़ गई। ग्रामीण कहते हैं कि इसी वजह से वो एहसान को बार-बार काट रही है। वो अपने नाग का बदला लेना चाहती है। एहसान का कहना है कि वो अब तक 7 बार उसका शिकार हो चुका है। काटते ही वो भाग जाती है।
खौफ के साये में जी रहा है एहसानएहसान एक कृषि फॉर्म पर जॉब करता है। उसका कहना है कि वो चार छोटे-छोटे बच्चों का पिता है। उसे नहीं पता कि आगे क्या होगा और वो अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिन्तित है। वहीं फॉर्म मालिक सतेन्द्र ने बताया कि ये जहां भी जाता है, इसके सांप काट लेता है। इस वजह से वो काफी परेशान है।
सतेन्द्र का कहना है कि एहसान ने नागों के जोड़े से दुश्मनी ले ली है। इसी का अंजाम अब वो भुगत रहा है। वहीं ये अजीबो-गरीब घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। जो भी इस घटना को सुन रहा है वो हैरान हो रहा है। किसान और नाग के बीच की दुश्मनी में कुदरत दोनों का ही साथ दे रही है लेकिन जीतेगा कौन, ये कोई नहीं जानता है।
You may also like
iPhone 17 Price: लॉन्च हुआ आईफोन 17, एडवांस फीचर्स के साथ Apple ने किया बड़ा 'धमाका'
Apple का 'Awe Dropping' इवेंट: iPhone 17 और नए Apple उत्पादों की घोषणा
एशिया कप 2025 का आगाज, अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया
कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे सपा विधायक मनोज पारस को न्यायालय ने भेजा जेल
The Conjuring: Last Rites ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन