हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ गांव में भतीजे ने चाचा का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।
हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड़ के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या आरोपित सखुविंदर की उम्र 28 साल बताई जा रही है व वह अभी कुंवारा है व कुछ भी नहीं करता है।
बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान बना था। अशोक कुमार अपनी दो बेटियां और पत्नी के साथ यही रह रहा था।
जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह
हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की और से मिला था। उनका वहां भी मकान है।
You may also like
महान संगीतकार सचिन देव बर्मन की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 21 साल की कैद, 20 हजार जुर्माना
'मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं, गाजा में शांति चाहिए…', डोनल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
'जनता समय आने पर....' राहुल गांधी को मिली धमकी मामले में BJP पर बरसे अशोक गहलोत, वीडियो में देखे पूर्व CM ने क्या लगाए आरोप ?
पीसीबी या पॉलिटिक्स में कोई एक चुनो! मोहसिन नकवी को शाहिद अफरीदी की धमकी, ट्रॉफी चोर की अब खैर नहीं