यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में आशावादी होने के साथ जोखिमों के प्रति सचेत बनी हुई : रिपोर्ट
भारत बनाम वेस्टइंडीज : क्रीज पर टिके जुरेल-जडेजा, टी-ब्रेक तक भारत के पास शानदार बढ़त
ड्राफ्ट नियमों के तहत खेल मंत्रालय के अधीन आया 'ई-स्पोर्ट्स'
job news 2025: असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए निकली हैं भर्ती, करें इस तारीख तक आवेदन
Beauty Tips: बढ़ जाएगी की चेहरे की चमक, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर, कर लें ये घरेलू उपाय