जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेमुरो प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्व में 40 किलोमीटर गहराई पर था। झटकों के कारण कई लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
क्योदो समाचार एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे आए झटके उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में जापानी सात-स्तरीय भूकंपीय पैमाने पर 5 से थोड़ी कम दर्ज किए गए। भूकंप के बाद अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आपातकालीन चेतावनी जारी की, जिसमें स्थानीय पैमाने पर 5 तक की तीव्रता का अनुमान लगाया गया।
जापान में भूकंप क्यों होते हैं?
जापान, इंडोनेशिया और अन्य देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास स्थित हैं। इस क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी के खतरे हमेशा बने रहते हैं।
धरती की सतह के नीचे मौजूद बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं। जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देशों में यह भूगर्भीय हलचल अधिक सक्रिय होने के कारण बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
You may also like

Weekend Ka Vaar LIVE: 2 कंटेस्टेंट्स का एविक्शन एक साथ, अपने चुलबुल पांडे का हाल पूछने आईं रज्जो सोनाक्षी सिन्हा

शारिक साटा के खिलाफ जल्द जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस, संभल हिंसा के बाद से फरार है

Bihar: नीतीश सरकार ने सुरक्षा के लिए छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, सभी जिलों को भेजा निर्देश

Heather Knight ने इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास, बन चुकी हैं वनडे में सबसे ज्यादा ... हासिल करने वाली खिलाड़ी

बस्तर में 21 और नक्सलियों ने डाले हथियार, सबसे खतरनाक हिडमा-देवजी और संग्राम का क्या होगा?





