उन्नाव में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। मांझे से गला कटने से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।
33 वर्षीय अमर राजपूत, पुत्र दिनेश, सुबह घर से निकले थे। उन्होंने परिवार से कहा था कि वह बहनों को गिफ्ट देने के लिए पेमेंट लेने जा रहे हैं और वापस आकर राखी बंधवाएंगे।
हरदोई पुल के पास पहुंचते ही एक मांझा उनके गले में लिपट गया। जब तक उन्होंने बाइक रोकी, उनका गला गहराई तक कट चुका था। घायल अवस्था में वे सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अमर की दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
You may also like
Aaj ka Meen Rashifal 11 August 2025 : सितारे मीन राशि वालों पर बरसाएंगे सौभाग्य, आज का राशिफल जरूर पढ़ें
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
लता मंगेशकर का करियर बदलने वाला गीत 'आएगा आने वाला'
एएमयू में जुमे की नमाज़ रोकने, लाठीचार्ज और उत्पीड़न के आरोप: प्रशासन का जवाब क्या?
मन्दिर-मकबरा विवाद गहराया, 11 अगस्त को विभिन्न हिन्दू संगठनों ने की पूजा अर्चना की घोषणा, प्रशासन सतर्क