नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को दिल्ली की भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता अभियान चलाया।
सीएम के नेतृत्व में चला अभियान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में रिंग रोड पर सफाई अभियान चला। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में स्कूल के बच्चों, स्वच्छताग्रहियों, विधायकगणों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुछ घंटों का अभियान नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई एक लगातार चलने वाला काम है, यह सिर्फ एक दिन या कुछ घंटों का अभियान नहीं है। हम सभी भारतीयों को यह समझना होगा कि यह शहर हमारा है, यह देश हमारा है। अगर हम कहीं भी कूड़ा फेंकते हैं, तो इससे हमारा आसपास का माहौल प्रदूषित होता है।
एक लगातार चलने वाला काम
उन्होंने कहा कि मैं जगह-जगह तंबाकू के पैकेट, पानी की खाली बोतलें और डिस्पोजेबल प्लेटें पड़ी देखती हूं। भंडारे के बाद भी लोग गंदगी छोड़ देते हैं। हर जगह पोस्टर चिपके होते हैं। इन सबसे हमारा शहर गंदा हो जाता है। एक दिन या एक घंटे की सफाई से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। यह एक लगातार चलने वाला काम है।
सीएम ने नेताओं से की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई नेता इस तरह का पोस्टर न लगाए, जिससे दिल्ली गंदी दिखे। मैं नेताओं से भी अपील करना चाहती हूं कि कोई भी नेता दिल्ली की दीवारों को गंदा न करे। वहीं मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पूरे रिंग रोड पर सफाई अभियान और श्रम दान का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया कि पूरे रिंग रोड की सफाई की जाए।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी लिया हिस्सा
मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी सेवा पखवाड़ा पहल के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में हमारे प्रधानमंत्री ने लाल किले से कहा था कि देश को साफ रखना है। भाजपा सरकारों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाता रहा है। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सेवा पखवाड़ा के तहत रिंग रोड, शालीमार बाग में स्वच्छता अभियान चलाया

You may also like
Petrol-Diesel Price: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज हैं पेट्रोल-डीजल कीमतें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर किया नमन
छत्तीसगढ़: एक साथ 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एलडब्ल्यूई विरोधी अभियान में बड़ी सफलता
भारत के फाइनल में पहुंचते ही शाहीन अफरीदी ने दिखाई बेशर्मी, बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बोल दी बड़ी बात
राजस्थान: PM मोदी आज करेंगे ईसरदा बांध का लोकार्पण, 1876 करोड़ की परियोजना से 1256 गांवों की बुझाई जाएगी प्यास