Next Story
Newszop

ढाबे पर खाना खाने रूके फौजियों का जनता ने किया दिल खुश करने वाला वेलकम, लोग बोले- आप पर हमें गर्व है!

Send Push
जब सीमा पर तनाव हो तो देश के जवानों का हौसला हम आम भारतीय ही होते हैं। इस समय जब भारत, पाकिस्तान को तगड़ा सबक सिखा रहा है, तो हर आम भारतीय का फर्ज है कि वह अपनी सेना के साथ खड़े हो और उसकी हौसला अफजाई करें। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के लोगों ने अपने फर्ज को बखूबी निभाया है और ढाबे पर लंच करने आए फौजियों का ऐसा स्वागत किया है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

दरअसल, फौजियों की एक टुकड़ी हापुड़ में स्थित शिवा ढाबा पर खाना खाने के लिए रुकी होती है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के दिमाग में एक बेहद ही उम्दा विचार आता है कि वह सेना का सम्मान करेंगे। ऐसे में हर कोई इकट्ठा होकर इंडियन आर्मी के लिए तालियां बजाना शुरू कर देता है। साथ ही, लोग उनपर फूल भी बरसाते हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट की जनता का भी दिल जीत लिया है।
भारत माता की जय! ढाबे पर खाना खाने आए फौजियों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। इस वीडियो में ढाबे से खाना खाकर निकल रहे जवानों को देखकर जनता ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाती है। साथ ही, वहां मौजूद वेटर पानी की थैलियां लेकर उन्हें बोतल देने में लगे होते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी इंडियन आर्मी के जवानों से बड़े ही सम्मान के साथ हाथ मिलाते हैं। आर्मी की वर्दी पहनने का ये सबसे बड़ा सुख होता है कि हर भारतीय की नजर आपको गर्व और सम्मान के साथ देखती है। इस क्लिप में लोग आर्मी के जवानों पर फूल बरसाते और तालियां बजाते भी देखे जा सकते हैं। भारत की आर्मी हमारी आन,बान और शान है। ऐसे में लोगों ने ढाबे पर उनके साथ जो किया वह बेहद ही सराहनीय है। X पर इस वीडियो को @SachinGuptaUP ने पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके फौजियों का लोगों ने इस तरह स्वागत किया। फूल बरसाए, तालियां बजाई। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज और ढाई हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अब तक पोस्ट पर 60 से ज्यादा कमेंट्स भी आए हैं।

बहुत ही सराहनीय काम… image

इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स उन लोगों की तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने फौजियों का ऐसा स्वागत किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत सराहनीय जिनकी वजह से हम सुरक्षित हैं उनके सम्मान में ये बहुत जरूरी है जय हिंद जय जवान। दूसरे यूजर ने कहा कि जय जवान जय किसान जय हिंद हिंदुस्तान। अधिकतर यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद सेना को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now