सागर: एनाकोंडा जैसे विशाल अजगर को शिकार का लालच भारी पड़ गया! भूखे अजगर ने एक हिरण को निगल तो लिया, लेकिन पचा नहीं पाया। हिरण उसके पेट में फंस गया। करीब तीन घंटे तक अजगर तालाब किनारे बेदम पसरा रहा। बाद में सर्प मित्र और वन विभाग ने उसे लोट-पोट कर हिरण को बाहर निकाला।
एमपी के सागर जिले के जगथर गांव में एक करीब 15 फीट लंबे भारी-भरकम अजगर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह पस्त पड़ गया और इंसानों की मदद से जान बच सकी। दरअसल गांव के तालाब के पास गांव वालों को एक विशाल अजगर बेदम सा पड़ा दिखा था। उसका पेट गुब्बारे की तरह फूला था। लोग उसे देखकर हक्का-बक्का रह गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। करीब तीन घंटे तक जब वह कहीं नहीं सरका तो लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया था। सर्प मित्र सनी पाण्डेय को भी बुलाया गया।
दो घंटे बाद अजगर को मिली राहत
सर्प मित्र और वन विभाग को समझ आया कि हिरण की हड्डियों के कारण सांप उसे बाहर नहीं उगल पा रहा है। कहीं हड्डियां फंस रही हैं। सर्पमित्र ने अजगर का मुंह पकड़ा और वन विभाग के लोगों ने उसे लोट-पोट कर स्थिति को सुधारा तो चंद मिनटों में हिरन निगल दिया। अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

You may also like
मिलावटखोरों पर एक्शन, त्योहारी सीजन में एफडीए की छापेमारी
'मैं अपने फ़ैसलों पर पछता रहा हूं', एच-1बी वीज़ा के नए नियमों से उलझन में भारतीय
“धर्म हमारे बीच कभी नहीं आया”: सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू में जताया अपने रिश्ते और परिवार को लेकर भरोसा
राजद का चरित्र कभी नहीं बदल सकता, जनता न करे भरोसा: प्रशांत किशोर
नवरात्रों में पलवल शहर के अंदर बंद रहेंगी मीट की दुकानें: मंत्री गौरव गौतम