रांचीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के प्रभाव के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है।   
   
भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील
आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। थाई भाषा में ‘मोंथा’ का अर्थ सुगंधित फूल होता है।
   
तूफान सुबह साढ़े पांच बजे मछलीपत्तनम से 190 किमी दक्षिण-पूर्व में, काकीनाडा से 270 किमी दक्षिण-पूर्व में तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से 340 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।
   
110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा
बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार की शाम और रात के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपत्तनम और कलिंगपत्तनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की आशंका है। इस दौरान हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा होगी और हवाएं 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।’’
   
सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी में भारी बारिश होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों ने झारखंड के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी और गुमला के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है जबकि बुधवार को चतरा, गढ़वा, लातेहार और पलामू के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
   
30 और 31 अक्तूबर को रांची समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की आशंका
उन्होंने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका है।
  
You may also like
 - School Teacher Vacancy 2025: स्कूल टीचर की 10000+ वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, हर महीने मिलेगी 70 हजार तक सैलरी
 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया के लिए होंगे रवाना, एक नवंबर को 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक में लेंगे हिस्सा
 - Government Scheme: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में सरकार देती है 20 लाख रुपए तक का लोन, जान लें आप
 - कर्नाटक: धारवाड़ में पेयजल परियोजना में देरी से एलएंडटी कंपनी मुश्किल में, केस दर्ज करने की तैयारी
 - Trump-Xi Jinping: डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया में 6 साल बाद मुलाकात, ट्रेड डील पर बन सकती हैं...