फेशियल के साथ समस्या ये होती है कि ये लंबे समय तक नहीं चलता है। इसका असर बस कुछ ही दिनों के लिए नजर आता है। इसके बाद हमें लगता है कि ये क्या पैसे बर्बाद वाली बात थी। इसके बावजूद कहीं बाहर जाने या किसी फंक्शन से पहले फेशियल करवाने से नहीं चूखते हैं। मगर सोचकर देखिए की आप कामों में बहुत ज्यादा बिजी हो गए और पार्लर जाने का वक्त नहीं मिला, तो आप क्या करेंगे? क्या मतलब, समय नहीं मिल पाया इसलिए चमकना कैंसिल कर दिया?
घर पर ही ट्राई करें ये नुस्खा
जी हां, अगर आप पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवा पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसे बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको कुछ ही मिनटों में फेशियल वाला ग्लो घर पर ही दे देगा। इसके लिए आपको रॉकेट साइंस भी नहीं लगाना पड़ेगा।
आप बहुत ही आसान चीजों को मिलाकर, ये फेस पैक बना सकते हैं। बता दें कि यहां हम जिस नुस्खे की बात कर रहे हैं, उसकी जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है।
नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री

- गेहूं का आटा
- चीनी का पाउडर
- बेसन
- दही
(नोट: सामग्री की मात्रा को अपने हिसाब से तय करें)
नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको गेहूं के आटे में कुटी हुई चीनी मिलानी है। बता दें कि इस चीनी में ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो त्वचा में जम रहे डेड सेल्स को निकालने का काम करती है। अब आपको इस मिक्सचर में बेसन और दही को मिलाना है।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।
गेहूं के आटे के फायदे

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, गेहूं का आटा विटामिन बी और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण दिया जाता है। इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो चेहरे में जान आ जाता है। इससे त्वचा हेल्दी और ब्राइट नजर आने लगती है। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।
चीनी के पाउडर के फायदे
चीनी के पाउडर को आप चीनी की ही तरह नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा हमने आपको बताया कि इससे चेहरे पर जमी डेड सेल्स की परत और ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है। इससे स्किन सॉफ्ट और क्लियर दिखाई देती है।
गेहूं के आटे का कैसे करें इस्तेमाल?
बेसन के फायदे

बेसन स्किन केयर का अहम हिस्सा है। इससे कई अलग रेमेडीज में इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन को निखारने में मदद मिलती है। साथ ही, चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाने में भी मदद मिलती है। इससे टैनिंग हटाने में भी मदद मिलती है।
दही के फायदे
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को जेंटली साफ करने का काम करता है। इससे स्किन की नमी बनी रहती है। साथ ही, चेहरे को सॉफ्ट और स्मूथ बनाया जा सकता है। साथ ही, डार्क स्पॉट्स जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)
You may also like
यूपी में B.Ed वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: प्रवक्ता भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, नया आदेश जारी!
कुलदीप यादव की शानदार वापसी, एशिया कप 2025 में एक ओवर में तीन विकेट लिए
पेट्रोल पंप पर ठगी से बचने के 5 महत्वपूर्ण टिप्स
RBI का अलर्ट: 30 सितंबर तक करें ये काम, नहीं तो पछताएंगे!
सूर्यकुमार यादव का अंतिम टूर्नामेंट: T20 कप्तान बनने की ओर बढ़ते कदम