अमरोहा: दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए कार ब्लास्ट में अमरोहा के रहने वाले अशोक कुमार (34) की भी मौत हो गई। अशोक डीटीसी बस में कंडक्टर थे। वह अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव मंगरौला के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु की खबर आने के बाद उनके गांव में मातम छा गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस धमाके में देवरिया के शिवा जायसवाल, आगरा के पप्पू ओर गाजियाबाद के मोहम्मद दाऊद भी घायल बताए जाए रहे हैं। तीनों का दिलली के एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अशोक कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। ये लोग भी उनके साथ दिल्ली के जगतपुर में रहा करते थे। अशोक के पिता जगवंश सिंह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनकी मां सोमवती गांव में ही अपने बड़े बेटे सुभाष के साथ रहती हैा।
अशोक की नौकरी करीब 10 साल पहले डीटीसी में लगी थी। इससे पहले उनका गांव में दूध का कारोबार था। सरकारी नौकरी मिलने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली चले गए थे। अशोक अभी हाल ही में दिवाली पर घर आए थे। उनके चचेरे भाई सोमपाल सिंह गांव के प्रधान हैं।
दिल्ली में हुए कार विस्फोट की चपेट में आकर हुई अशोक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव सदमे में है। उनकी पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

You may also like

Bihar Election Voting Percentage: बिहार की 122 सीटों पर पहले दो घंटों में 14.55% वोटिंग; 1302 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

असीम मुनीर ने जारी किया NOTAM, एयर डिफेंस एक्टिव, हाई अलर्ट पर तीनों सेनाएं... दिल्ली ब्लास्ट के बाद खौफ में पाकिस्तान

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत ने छोडा पद, अब दिल्ली में संभालेंगे ये बडी जिम्मेदारी

भारत पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ घटाएगा अमेरिका, रूसी तेल में कमी के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, हिंदुस्तान की जमकर तारीफ की

Red Fort Blast: मौत का असली मोहरा मोहम्मद उमर! कार में सवार था 'डॉक्टर डेथ', पुलवामा में मां और भाई से पूछताछ