मुंबई: जल्द ही महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट के पेट्रोल पंप पर आम जनता भी पेट्रोल और डीजल भरा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, एसटी ने अपनी इनकम बढ़ाने के लिए राज्य भर के अपने 250 से अधिक स्थानों पर कमर्शियल तौर पर पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट वाले रिटेल सेलस पम्प शुरू करने का निर्णय ले लिया है। इसमें सेमुंबई महानगर क्षेत्र (MMR)के 11 पेट्रोल पंप भी शामिल होंगे।
इस मामले पर बात करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि आज के समय में सिर्फ टिकट से उत्पन्न होने वाली राशि पर निर्भर होना उचित नहीं है। हमे इनकम अर्जित करने के लिए विभिन्न विकल्प बनाना जरूरी है। पिछले 70 वर्षों से, एसटी महामंडल सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से डीजल ईंधन खरीद रहा है।
वर्तमान में, एसटी की अपनी भूमि पर 251 स्थानों पर पेट्रोल पंप स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से केवल एसटी बसों के लिए डीजल ईंधन वितरित किया जाता है। इसलिए भविष्य में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसे पारंपरिक ईंधनों की बिक्री के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट वाले पंप स्थापित करने का प्रस्ताव है।
मंत्री सरनाईक ने आगे कहा कि हम एक खुली टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ-साथ देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की प्रसिद्ध ईंधन बिक्री कंपनियों को एसटी कॉर्पोरेशन के 250 से अधिक स्थानों पर व्यावसायिक आधार पर एकीकृत ईंधन बिक्री केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। एसटी कॉर्पोरेशन को जहां अपनी बसों में ईंधन भरने की सुविधा मिलेगी, वहीं आम उपभोक्ताओं को खुदरा ईंधन बेचना भी संभव होगा। ऐसा ही एक 'पेट्रो-मोटल हब' स्थापित करने का इरादा है।
MMR के इन ST पेट्रोल पंप पर होगी सुविधा
मुंबई सेंट्रल, परेल, कुर्ला नेहरू नगर और विद्या विहार, पनवेल, उरण, बोरीवली नैंसी कॉलोनी, ठाणे खोपत, ठाणे वंदना, ठाणे स्टेशन
क्या बोले मंत्री?
प्रताप सरनाईक, परिवहन मंत्री ने कहा कि भविष्य में एसटी महामंडल के माध्यम से जनता को भरोसेमंद ईंधन केंद्र उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही इससे महामंडल को आय का नया और स्थायी स्रोत भी प्राप्त होगा।

You may also like

कुर्क होने से बच गया खजुराहो एयरपोर्ट! स्थानीय निकाय महज 45 लाख के लिए हवाई अड्डा की करने वाली थी कुर्की...

सिंध के पहाड़ों में सुरंगे क्यों बना रहा पाकिस्तान, परमाणु परीक्षण की तैयारी तो नहीं... IAEA से जांच की मांग

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर, ट्रंप को बड़ा झटका

भाविना पटेल: पैरा टेबल टेनिस में देश को पहला मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी

अमेरिका के केंटुकी में कार्गो विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ी