श्रीनगर: पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को धवस्त करने पर सीमा पर गोलीबारी सामने आई है। भारतीय सेना के अनुसार बीती रात पाकिस्तान आर्मी ने एलओसी पार और इंटरनेशनल बॉर्डर पार से आर्टिलरी फायर किया। जिसमें भारत के तीन सिविलियंस की मौत हुई है। भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान ने तंगधार गांव को अपना निशाना बनाया है। सेना दे रही है कड़ा जवाब पहलगाम हमले क बाद से भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव है। इसके बाद से लगातार पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही थी। पाकिस्तान बीते 12 दिनों से LOC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसका भारत ने उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब भी दिया। अब उसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर यह कदम उठाया। जिसका भारतीय सेना जवाब दे दही है। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बैसरन वैली में 25 टूरिस्ट की जान ली थी।
You may also like
नोएडा में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार
Teacher Bharti 05-B.Ed और D.El.Ed धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, नियमावली में ये बदलाव आपको चौंका देंगे ˠ
'ऑपरेशन सिंदूर' पर मराठी हस्तियों के पोस्ट; सोशल मीडिया के जरिए खुशी का इजहार…
लड़की को हो गया भैंस से प्यार, फिर जो हुआ देख होश उड़ गए सबके ) “ > ˛
ऐसी महिला जिसके पास है दो योनि, पिरियड्स और सेक्स लाइफ को लेकर खोले कई राज ˠ