नई दिल्ली: उत्तरी भारत और पूर्वी भारत समेत देशभर के तमाम हिस्सों से बारिश का दौर लगभग खत्म हो चुका है। इसके साथ ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड-हिमाचल जैसे राज्यों में सुबह-शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई तथा हवा की गति कम होना इसकी बड़ी वजह रही। CPCB द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 रहा। यह इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया एक्यूआई है। एक्यूआई मंगलवार को 351 और सोमवार को 345 था।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान 32–34°C और रात का तापमान 19–21°C के बीच रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन आसमान साफ बना रहेगा। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदूषण बढ़ने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा ने कहा, ‘‘हवा की दिशा पूर्व से पश्चिमी हो गई है, लेकिन गति कम बनी हुई है। रात के समय हवा लगभग धीमी बनी हुई है और दिन के समय इसकी गति केवल 5-7 किमी प्रति घंटे तक ही रहती है।’’
उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की उम्मीद है, लेकिन इससे भारी बारिश या हवा की गति में वृद्धि होने की संभावना नहीं है। केंद्र की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के पूर्वानुमानों से संकेत मिलता है कि दिल्ली का एक्यूआई शनिवार तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बना रहेगा, जिसके बाद अगले छह दिनों तक यह ‘खराब’ और ‘बेहद खराब’ के बीच रह सकता है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक 25 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, आज राज्य में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा या हिमपात हो सकता है। उसके बाद 23 से 25 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 18–22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8–12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी भारत के अंतर्गत आने वाले बिहार में भी मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, खासकर 22 और 23 अक्टूबर को। दिन में तापमान सामान्य रहेगा लेकिन रातें थोड़ी ठंडी होंगी।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है लेकिन मैदानी जनपद सूखे पड़े हुए हैं। शुष्क मौसम और तेज धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। देहरादून सहित कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

You may also like
लाडली बहनों को मिलेंगी दो गाय? पूर्व सीएम की मांग पर सरकार का आ गया जवाब
हिना खान ने BB 19 के नॉमिनेशन की खोली पोल! क्या गौरव खन्ना को निकालने की है तगड़ी तैयारी? मेकर्स पर लगाया इल्जाम
बिहार चुनाव: तेजस्वी ने कहा NDA सरकार का जाना तय, महागठबंधन सहनी के अलावा भी डिप्टी सीएम बनाएगा
20 रुपये न देने पर 14 साल के छात्र ने सहपाठी का गला ब्लेड से रेता, फिर खुद पर किए वार.. हिला कर रख देगी ये खबर
सांसद मनोज तिवारी ने किया रामघाट का निरीक्षण, स्वच्छता अभियान में श्रमदान