Next Story
Newszop

BREAKING: पंजाब के मुक्तसर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Send Push
मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर जिले के सिंघेवाला गांव में गुरुवार देर रात 1:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। वहां काम कर रहे एक मजदूर के अनुसार, रात को जब वे सो रहे थे, तब शोर मचा कि फैक्ट्री में आग लग गई है। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते जोरदार धमाका हो गया। 15 वर्कर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि लगभग 25 लोग मलबे में दब गए।





चार की मौत, कई घायल


लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों को बठिंडा एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य जारी है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी सहायता कर रहे हैं। धमाके के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चला है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई है, तो फैक्ट्री मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loving Newspoint? Download the app now