रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है जिसकी वजह से रात के समय सर्दी बढ़ गई है।
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड हो रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
देहरादून में मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप खिली रही। जबकि शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसकी वजह से ठंड भी बढ़ गई है। देहरादून का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। जिसकी वजह से रात के समय ठंड बढ़ गई है।
पाला पड़ने से भी तापमान में गिरावट आ रही है। वही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि अब रात के पारे में गिरावट आने लगी है। पर्वतीय इलाकों के न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

You may also like

“जैसा सोचोगे वैसा बन जाओगे,” अनुपम खेर ने शेयर किया जीवन का सबसे जरूरी सबक

नीली साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में इस महिला की तस्वीर ट्विटर पर ट्रेंड, 'जवान' में नजर आ चुकीं ये एक्ट्रेस

Virgo Love Horoscope 2026 : लव लाइफ खुशियों और रोमांस से रहेगी भरपूर, राहु से रहें अलर्ट, जानें कन्या राशि का वार्षिक लव राशिफल

राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार

कोटा में चाइल्ड हेल्पलाइन की बड़ी कार्रवाई, फुटेज में देखें 6 माह की मासूम को बेचने जा रही थी मां, टीम ने बचाई बच्ची की ज़िंदगी