Next Story
Newszop

आज का कर्क राशिफल, 17 मई 2025 : दिन खर्चीला रह सकता है, संयम से चलें

Send Push
Cancer Horoscope Today 17 May 2025 : आज कर्क राशि का करियर राशिफल : कर्क राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको कुछ ऐसे काम भी करने होंगे जो आपके पसंद नहीं होगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप कूटनीति और चतुराई से आज समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। आपको आज पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा। वाहन सुख की भी आज प्राप्ति होगी। लेकिन आज आपको आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना होगा। आपका कहीं पैसा फंसा है तो निकालना कठिन हो सकता है। आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : कर्क राशि के लोगों को आज अपने परिवार में शांति और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वाणी पर संयम रखना होगा। आपको लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पड़ोसियों से आपको आज किसी बात को लेकर उलझने से बचना चाहिए। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है, इनकी सेहत का ध्यान रखें। वैसे आपको आज बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। आज कर्क राशि की सेहत : कर्क राशि के जातकों को आज पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। जिन लोगों को लिवर या कोई अन्य पुरानी समस्या है उनकी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए अपकी दिनचर्या को संतुलित बनाकर रखें। आज कर्क राशि के उपाय : कर्क राशि के जातकों को आज शनिवार के दिन उपाय के तौर पर बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now