नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कथित तौर पर सगाई हो गई है। अर्जुन की जिनसे सगाई हुई है, उनका नाम सानिया चंडोक है। इंडिया टुडे के मुताबिक, दोनों की सगाई एक निजी प्रोग्राम में हुई है। जहां पर दोनों परिवारों के सिर्फ खास लोग शामिल थे। 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर को अब तक भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है।
लेकिन, उन्होंने आईपीएल में जरूर अपना डेब्यू कर लिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3 विकेट हैं। यह तो हो गई अर्जुन तेंदुलकर की बात, अब हम आपको उनके होने वाली दुल्हनिया सानिया चंडोक के बारे में।
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया, कॉर्पोरेट अफेयर के मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार, मुंबई में स्थित Mr. Paws Pet Spa & Store LLP में एक नामित भागीदार (designated partner) और निदेशक भी हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में मशहूर नाम, घई परिवार ने एक निजी सगाई समारोह रखा। इस परिवार के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बिजनेस हैं। इस समारोह में सिर्फ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था।
अर्जुन तेंदुलकर का करियर
25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक अपने डॉमेस्टिक करियर में 17 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37 विकेट झटके थे। लिस्ट ए में तेंदुलकर ने अब तक 18 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने 24 टी20 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए हैं। अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी में भी ठीक-ठाक हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं। अर्जुन अब डॉमेस्टिक क्रिकेट गोवा के लिए खेलते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी मैच (लिस्ट ए) डॉमेस्टिक क्रिकेट में 26 दिसंबर 2024 को जयपुर के खिलाफ खेला था।

You may also like
पिता की मौत का ऐसा बदला! आरोपी 14 सालˈ जेल रहा छूटा तो दिल्ली गया; जब आया तो बेटे ने फरसे से काटा
मुगलों से बचने के लिए हिंदु महिलाएं पहनती थीˈ ये चीज डर के मारे मुगल छूते तक नहीं थे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए मुकाबलों से बाहर हुए मिशेल ओवेन
द हंड्रेड: वेल्श फायर की पहली जीत, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 25 रन से हराया
पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: सिनेमाघरों में अनिवार्य होगा बंगाली फिल्मों का प्रदर्शन!