जबलपुर: जबलपुर-मुंबई की फ्लाइट का टायर पंचर होने के कारण पांच घंटे लेट से उड़ी। मुम्बई से उड़ान भरकर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे इंडिगो प्लेन की जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि एक टायर से हवा लिक हो रही है। जिसके बाद प्लेन को उड़ान भरने से रोक दिया गया। दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से नया टायर मंगाया गया, जिसे प्लेन में फिट करने के बाद उसे शाम साढ़े पांच बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया।
डुमना एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजीव रंजन पांडे से बताया कि मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय पर दोपहर 12 बजे लैंड हुई थी। फ्लाइट को दोपहर 12.40 मिनट पर पुनः मुम्बई के लिए उड़ान भरना था। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्लेन के कर्मचारी सुरक्षा जांच कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने पाया कि प्लेन के एक टायर की हवा लीक हो रही है। इसकी जानकारी एयरपोर्ट प्रबंधन को दी गयी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया। यात्रियों को दी गयी कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट को डिले किया जा रहा है।
दिल्ली से मंगाया गया टायर
जबलपुर एयरपोर्ट में टायर के सुधार कार्य की व्यवस्था नहीं होने के कारण दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से नया टायर मंगाया गया। नया टायर लगाने के बाद शाम साढ़े पांच बजे फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अधिकांश फ्लायर्स को दिल्ली तथा बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट से रवाना कर दिया गया था। शेष बचे फ्लायर्स को शाम साढ़े पांच बजे मुंबई जाने वाली फ्लायर्स से रवाना किया गया।

You may also like
बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम को 14वीं बार मिली पैरोल, 40 दिन के लिए जेल से बाहर,
Petition Demanding Restoration Of State Status To Jammu And Kashmir : जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाली की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
Jokes: एक दर्जी बस में चढ़ा, उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला- तू हाथ काटकर रख, गला में आकर काटूंगा, पढ़ें आगे
SBI UPI सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ध्यान दें, 6 अगस्त को बंद रहेगी सेवाएं, यहां जानें बंद होने का समय और कारण
Satyapal Malik Dead: वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन, जम्मू-कश्मीर से 370 के खात्मे के वक्त थे वहां के गवर्नर