समस्तीपुरः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा किए जाने के बाद, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक बार फिर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मोइनुद्दीन नगर स्ट्रांग रूम में संदिग्ध
आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें समस्तीपुर जिले के मोइनुद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में अंदर जाते हुए दिखाया गया है। आरजेडी ने इस वीडियो को साझा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। आरजेडी वीडियो पोस्ट कहा गया-"स्ट्रांग रूम में संदिग्ध! अब समस्तीपुर की मोहिउद्दीन नगर विधानसभा के स्ट्रांग रूम में घुसते कुछ संदिग्ध दिखे।"
'वोट डकैत' पर आरजेडी का निशाना
आरजेडी ने इस घटना पर तत्काल स्पष्टीकरण की मांग करते हुए चुनाव आयोग और बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से सवाल किया है- "ब्रजगृह (स्ट्रांग रूम) के अंदर ये संदिग्ध लोग कौन थे और क्या कर रहे थे?"
कार्यकर्ताओं से "जागते रहो, सतर्क रहो" का आह्वान
पार्टी ने कार्यकर्ताओं से "जागते रहो, सतर्क रहो" का आह्वान करते हुए आरोप लगाया है कि "एक बाहरी वोट डकैत बीते कई दिनों से बिहार में बैठकर बिहार विरोधी कुछ लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी बिहार से वोट चोरी करना चाहता है।"
आरजेडी ने यह दावा किया है कि इस तरह की गतिविधियां चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती हैं।

अब समस्तीपुर की मोहिउद्दीन नगर विधानसभा के स्ट्रांग रूम में घुसते कुछ संदिग्ध दिखे।@ECISVEEP @CEOBihar स्थिति स्पष्ट करे कि ब्रजगृह के अंदर ये संदिग्ध लोग कौन थे और क्या कर रहे थे?
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 8, 2025
जागते रहो, सतर्क रहो। एक बाहरी वोट डकैत बीते कई दिनों से बिहार में बैठकर बिहार विरोधी कुछ… pic.twitter.com/DXprL4nPzW
'वोट डकैत' पर आरजेडी का निशाना
आरजेडी ने इस घटना पर तत्काल स्पष्टीकरण की मांग करते हुए चुनाव आयोग और बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से सवाल किया है- "ब्रजगृह (स्ट्रांग रूम) के अंदर ये संदिग्ध लोग कौन थे और क्या कर रहे थे?"
कार्यकर्ताओं से "जागते रहो, सतर्क रहो" का आह्वान
पार्टी ने कार्यकर्ताओं से "जागते रहो, सतर्क रहो" का आह्वान करते हुए आरोप लगाया है कि "एक बाहरी वोट डकैत बीते कई दिनों से बिहार में बैठकर बिहार विरोधी कुछ लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की जननी बिहार से वोट चोरी करना चाहता है।"
आरजेडी ने यह दावा किया है कि इस तरह की गतिविधियां चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती हैं।
You may also like

बेड़ो में महादानी मैदान के 500 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

राज्य स्तरीय स्कूली बैंड प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला का शानदार प्रदर्शन, बना दूसरा विजेता

तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

ओवरस्पीडिंग जागरूकता सप्ताह में सड़क सुरक्षा का संदेश

राज्य हॉकी प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने हरिद्वार को हराकर चैंपियनशिप जीती