मुल्लांपुर: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के ग्रुप राउंड के मुकाबलों में क्वालिफायर में पहुंची टीमों को नहीं हराया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ दोनों मैच हारने के अलावा पंजाब किंग्स और आरसीबी से भी हार गई थी। लेकिन अब मुंबई ने एलिमिनेटर में हराकर गुजरात टाइटंस को बाहर ही कर दिया है। पहले खेलते हुए मुल्लांपुर के स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने 228 रन ठोक दिए। जवाब में गुजरात टाइटंस 208 रन ही बना सकी।
अश्वनी कुमार की दमदार बॉलिंग
मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 27 रन दिए। ट्रेंट बोल्ट और रिचर्ड ग्लीसन काफी महंगे रहे। लेकिन अनकैप्ड गेंदबाज अश्वनी कुमार ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। रोहित शर्मा की जगह वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे। 3.3 ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी ने सिर्फ 28 रन दिए और शाहरुख खान का विकेट भी लिया।
गीली गेंद से भी बल्लेबाजों को रोकागुजरात टाइटंस का स्कोर 13 ओवर के बाद 2 विकेट पर 148 रन था। आखिरी 7 ओवर में टीम को 81 रन चाहिए थे। 14वें ओवर में बुमराह ने सुंदर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए। 15वें ओवर में अश्वनी ने गेंदबाजी की और सिर्फ 9 रन दिए। फिर उन्होंने मुश्किल 17वां ओवर राहुल तेवलिया और रदरफोर्ड के खिलाफ डाला। इस ओवर में भी सिर्फ एक ही बाउंड्री लगी। इससे गुजरात टाइटंस की टीम पर प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ गया। ओस की वजह से गेंद गीली थी और ग्रिप करने में भी दिक्कत आ रही थी।
स्लोअर और यॉर्कर का इस्तेमाल
अश्वनी कुमार ने इसी आईपीएल में डेब्यू किया है। अपने पहले ही मैच में केकेआर के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट झटके थे। पंजाब के लिए खेलने वाले अश्वनी के लिए मुल्लांपुर होम ग्राउंड ही है। उन्होंने गुजरात के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया। धीमी गति की गेंद के साथ उन्होंने अच्छे यॉर्कर्स डाले। अश्विन का एक भी ओवर महंगा हो जाता तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। ट्रेंट बोल्ट ने इस मैच में 14 तो ग्लीसन ने 11 की इकोनॉमी से रन दिए।

You may also like
क्या साईं सुदर्शन से ऑरेंज कैप छीन पाएंगे सूर्यकुमार यादव? क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाने होंगे इतने रन
अदाणी समूह के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का आकार 'हैरान' करने वाला है : डेनमार्क के पूर्व राजदूत
WWE Champion Jey Uso Faces Criticism Over Tag Team Match Booking
Rowdy Rathore: एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण
स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए बेहतरीन विकल्प: फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध फुल एचडी मॉडल