सीधी: प्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जिसमें शिवसेना नेता ने एक निजी क्लीनिक से बाहर निकल रहे सिविल सर्जन के चेहरे पर कालिख पोत दी। इस दौरान नेता जय भवानी-जय शिवाजी के नारे लगाते रहे। डॉक्टर का चेहरा काला करने के बाद नेता ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
जानकारी अनुसार शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन की कार्यप्रणाली और लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए सीएस डॉ. एसबी खरे के चेहरे पर कालिख पोत दी। घटना को उन्होनें उस समय अंजाम दिया, जब डॉ. खरे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक प्रायवेट नर्सिंग होम से बाहर निकले थे। गाड़ी में बैठने के पहले ही शिवसेना नेता ने उन्हें अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोक कर उनके चेहरे और कपड़ों पर काला रंग लगा दिया।
सिविल सर्जन ड्यूटी छोड़ प्रायवेट अस्पताल में मरीज देख रहे
शिवसेना नेता विवेक पाण्डेय ने सिविल सर्जन डॉ. एसबी खरे का मुंह काला करने के बाद बयान दिया है कि डॉ. खरे सरकारी डॉक्टर और पद पर हैं, लेकिन वे ड्यूटी टाइम में प्राइवेट नर्सिंग होम में सेवाएं देते हैं। आज भी उन्हें चेहरे पर कालिख ड्यूटी टाइम में निजी अस्पताल से बाहर निकलने के बाद पोती है। जबकि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। मरीजों को दवाएं, इलाज नहीं मिला रहा। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हैं।
कालिख पोतने का वीडियो खुद बनवाया, थाने में सरेंडर
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने जब सिविल सर्जन डॉ. खरे के चेहरे पर कालिख पोती तो इस घटना का उन्होंने खुद लाइव वीडियो बनवाया। उनके साथी कार्यकर्ता खुद वीडियो बना रहे थे। पाण्डेय सहित सभी कार्यकर्ता जय भवानी—जय शिवाजी के नारे लगा रहे थे। घटना के बाद विवेक पाण्डेय खुद थाने पहुंचकर सरेंडर करने की जानकारी दी जा रही है। बता दें कि घटना के दौरान डॉ. खरे ने कहा कि मेरी आंख में चला गया, तो जवाब मिला कपड़े से पोंछ लो, पानी लाओ...। वीडियो में यह भी कहा कि आप प्रायवेट अस्पताल आए इसलिए दुखी हैं।
डॉक्टरों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया
जानकारी अनुसार सिविल सर्जन जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे डॉ. एसबी खरे के साथ शिवसेना नेता द्वारा की गई इस घटना के बाद डॉक्टरों में तीखा आक्रोश है। डॉक्टरों ने एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुंचकर पुकिलस कप्तान के सामने विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं सिविल सर्जन ने खुद थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

You may also like

पैसेंजर्स की लंबी लाइन, दिल्ली में इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट्स में देरी, जानें क्या है कारण

राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, जितेश (कप्तान), अभिषेक, दुबे, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश….

सीवान में आतंक के लिए राजद और शहाबुद्दीन का परिवार जिम्मेदार: हिमंत बिस्वा सरमा

रवि किशन को धमकी देने वाला निकाल फर्जी बिहारी, आरा को बदनाम करने पर पवन सिंह ने जताई नाराजगी

जलने से होने वाले जख्म से तुरंत राहत देंगे घरेलू नुस्खे, त्वचा पर नहीं पड़ेगा दाग