नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे भारत में रोष में है। इस घटना में 26 टूरिस्टों ने अपनी जान गंवाई। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसमें कोई शक नहीं कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उसमें पाकिस्तान का हाथ है, लेकिन यहां के पूर्व क्रिकेटर्स यह मानने को तैयार नहीं हैं। शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व खिलाड़ी भारत से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत मांग रहे हैं।शाहिद अफरीदी के इस सबूत मांगने वाले बयान पर अब भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'कारगिल में भी हराया था, पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ शाहिद अफरीदी। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय, जय हिंद।' शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए भारतीय सेना के लिए आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया था। टीवी पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा, 'वहां पर पटाखा फट जाता है कि पाकिस्तान ने किया। तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और ये घटना हो गई।' बता दें कि यह पहली बार नहीं जब शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अफरीदी को जब भी मौका मिलता है वह भारत विरोधी बयान देकर सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश में रहते हैं।
शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना को बताया दोषीपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रतिक्रिया आई थी। इस पहलगाम आतंकी हमले के लिए अफरीदी ने भारतीय सेना को दोषी ठहराया है। उन्होंने पाकिस्तान के शामिल होने का सबूत भी मांगा और घटना पर मीडिया कवरेज की आलोचना की। सिर्फ इतना ही नहीं, अफरीदी ने कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए भी निशाना साधा।Kargil mein bhi haraya tha, already itna gire hue ho aur kitna giroge, bewajah comments pass karne se acha hai apne desh ki taraqqi mai dimag lagao @SAfridiOfficial. Humein hamari Indian Army par bohot garv hai. Bharat Mata Ki Jai! Jai Hind!https://t.co/5PVA34CNSe
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 28, 2025
You may also like
बारिश से छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत
मेरठ की सना को पाकिस्तानी अधिकारियों ने बॉर्डर से लौटाया, कराची में है ससुराल
वह मंदिर जहां हुआ था मां दुर्गा-महिषासुर का भीषण युद्ध, पहाड़ी पर आज भी है मां के पैरों के निशान ⤙
Washing Hair During Periods : (क्या पीरियड्स के दौरान बाल धोना सुरक्षित है?)
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू, शिक्षा सचिव ने जारी किया पत्र