'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल की छोटी बहन चुटकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा रूपारेल का सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक खास रिश्ता है। वह उनकी कजिन हैं। उन्होंने अब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस की जहीर इकबाल के से शादी के बारे में बात की। और उस समारोह में पारिवारिक मनमुटाव के बारे में रिएक्ट किया। उन्होंने खंडन किया कि ऐसा कुछ नहीं था। सब अफवाह थी। उसमें रत्तीभर सच्चाई नहीं थी।
पूजा रूपारेल ने 'हिंदी रश' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'जब लोग फेमस हो जाते हैं तो कॉन्ट्रोवर्सी होती ही है। सोनाक्षी की शादी को सभी ने सपोर्ट किया था। दोनों पक्ष मौजूद थे। मुझे पता है कि शत्रुघ्न अंकल सोनाक्षी के फैसले के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे। वह उनकी आंखों का तारा हैं। वह अपने बेटों को डांट सकते हैं लेकिन सोनाक्षी को कभी नहीं। वह सबके साथ स्ट्रिक्ट हैं। लेकिन सोनाक्षी के साथ नहीं।'
पूजा रूपारेल ने सोनाक्षी की शादी के बारे में कहा
पूजा रूपारेल ने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि एक्ट्रेस की शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा नाराज थे और फंक्शन में झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया, 'लोगों को दूसरी की लाइफ में दखल नहीं देना चाहिए। अगर थप्पड़ या बहस जैसी कोई बात होती तो मैं समझ सकती थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसा नहीं था कि इनकी शादी का फैसला रातोंरात लिया गया था। वो कई साल से साथ थे। और सोच-समझकर लिया गया फैसला था।'
सोनाक्षी सिन्हा की मां लगती हैं मौसी
पूजा ने बताया कि उन्हें सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा के जरिए एक्टिंग में पहला ब्रेक मिला था। 'मेरी मौसी पूनम सिन्हा, आज भी मुझसे बहुत प्यार करती हैं। एक बार मैंने दिवाली के एक मेले में डांस किया था और मेरी मां उसे रिकॉर्ड कर लिया था। जब राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन ने मेरी मौसी के घर पर वह टेप देखा तो उन्होंने मुझसे मिलने के लिए कहा क्योंकि वह एक यंग एक्ट्रेस को खोज रही थीं।'

You may also like

दिल्ली में कृत्रिम बारिश से कम होगा प्रदूषण? जान लीजिए क्या है क्लाउड सीडिंग और इस पर एक्सपर्ट्स की राय

पंजाबी फिल्म 'बड़ा करारा पूदणा' का जबरदस्त ट्रेलर आउट, 7 नवंबर को रिलीज होगी उपासना सिंह की मूवी

Bihar Election 2025: नीतीश ने सिर्फ 4 ही मुस्लिम उम्मीदवार क्यों उतारे? किस पार्टी ने मुसलमानों को दिए सबसे अधिक टिकट, जानें

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पंतजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल हरिद्वार में शुरू

छत्तीसगढ़ में मृत्यु भोज के भोजन से हाहाकार, एक हफ्ते में पांच लोगों की मौत, कई बीमार