अगली ख़बर
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 13 नवंबर 2025 : आज बिजनेस समेत इन मामलों में पाएंगे लाभ

Send Push
Gemini Horoscope 13 November, 2025 :
आज मिथुन राशि का करियर राशिफल :
मिथुन राशि के लोगों को आज अपनी आर्थिक योजना को बहुत सोच समझकर लागू करना होगा जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन पहले से किया हुआ निवेश आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। नौकरी में आपका दिन अच्छा बीतेगा आप अपनी कार्ययोजना को उचित प्रकार से लागू कर पाएंगे। सरकारी क्षेत्र से आपको आज लाभ मिल सकता है। किसी सहकर्मी की वजह से आपको आज मानसिक तनाव मिल सकता है, धैर्य और संयम से आपको आज स्थिति को संभालना होगा। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सोच समझकर बोलें लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।

आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन पारिवारिक जीवन के मामलों में अच्छा है। आज आपको माता और माता समान किसी महिला से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। बच्चो की सेहत और शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग मिल सकता है।

आज मिथुन राशि की सेहत :मिथुन राशि के लोगों को आज नसों से संबंधित समस्या हो सकता है। आपको आज कंधे और गर्दन में दर्द की समस्या भी होने की आशंका है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप योग ध्यान का अभ्यास करें।

आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि के जातकों को आज उपाय के तौर पर श्रीनारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें