News India Live, Digital Desk: Morning Mantra: सुबह उठते ही अगर मन शांत रहे और शरीर ऊर्जा से भरपूर महसूस करे, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में सुबह सवेरे कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने का महत्व बताया गया है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर रहती है। हैं उन शुभ मंत्रों के बारे में जिन्हें प्रतिदिन सुबह उठकर जपने से लाभ होता है।
मान्यता है कि हमारी हथेलियों में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए सुबह उठते ही हथेलियों को जोड़कर इस मंत्र का जाप करें:
“कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥”
इससे घर में सौभाग्य आता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
गायत्री मंत्रगायत्री मंत्र अत्यंत शक्तिशाली और शुभ माना गया है। सुबह के समय इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तेज होती है, मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मंत्र है:
“ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्॥”
गणेश जी को विघ्नहर्ता माना गया है। दिन की शुरुआत में ही इस मंत्र का जाप करने से सारे काम बिना रुकावट के पूरे होते हैं। मंत्र है:
“वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥”
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करते हुए इस मंत्र का जाप करने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि होती है। यह स्नान को अधिक लाभकारी बनाता है। मंत्र है:
“गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलस्मिन्सन्निधिं कुरु॥”
इन मंत्रों का नियमित जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
You may also like
कौन हैं 'केसी मीन्स' जिन्हें ट्रंप ने सर्जन जनरल के तौर पर नॉमिनेट करने का लिया फैसला
कांग्रेस को एक बीमारी, हर चीज में दिखता है वोटबैंक: भाजपा नेता दिनेश प्रताप
भारत ने बहावलपुर को निशाना क्यों बनाया?
World Record 277 Runs Innings: वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के नारायण जगदीशन ने ठोके 277 रन,
लड़कियां उन्हीं लड़कों की ओर क्यों होती हैं आकर्षित जो उन्हें नहीं देते भाव ? वीडियो में जानिए चौकाने वाली वजहें