Next Story
Newszop

BJP MP Anil Baluni Narrowly Escaped : बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी

Send Push

नई दिल्ली। उत्तराखंड इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। कहीं बादल फटने की वजह से तबाही मची हुई है तो कहीं लैंडस्लाइड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इन प्राकृतिक आपदाओं में बहुत से लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीच बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भी लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दरअसल अनिल बलूनी रुद्रप्रयाग में आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान बद्रीनाथ हाईवे पर अचानक भरभराकर पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

लैंडस्लाइड की इस घटना का वीडियो खुद सांसद अनिल बलूनी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और सड़क किनारे खड़े सांसद तथा अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा। कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं। यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है। मैं बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना करता हूं।

आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं। आपको बता दें कि आज ही उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में बादल फटने से बहुत से मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लगभग 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

The post BJP MP Anil Baluni Narrowly Escaped : बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद अनिल बलूनी appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now