नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार से इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि मोदी सरकार ने टिकटॉक पर से बैन खत्म कर दिया है। इन चर्चाओं ने उस वक्त जोर पकड़ा, जब कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनके कम्प्यूटर पर टिकटॉक की वेबसाइट खुल रही है। हालांकि, देर रात तक गूगल के प्ले स्टोर और एप्पल के एप स्टोर पर टिकटॉक मौजूद नहीं था। टिकटॉक चलाने वाली कंपनी बाइटडांस ने भी भारत में फिर काम शुरू करने बाबत कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, मोदी सरकार ने साफ कहा है कि टिकटॉक और अली एक्सप्रेस पर बैन जारी है। टिकटॉक और अली एक्सप्रेस चीन के बने है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सैन्य तनाव के बाद मोदी सरकार ने दोनों एप को साल 2020 में बैन किया था।
उधर, अमेरिका से खबर आई है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो टिकटॉक को चीन की कंपनी बाइटडांस से अलग करने के लिए समयसीमा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। टिकटॉक को बेचने के लिए ट्रंप ने पहले तीन बार समयसीमा बढ़ाई थी। अब अगर टिकटॉक के लिए ट्रंप समयसीमा बढ़ाते हैं, तो ये चीन के एप के लिए चौथी बार होगा। अगर टिकटॉक के लिए ट्रंप ने समयसीमा न बढ़ाई, तो इस प्लेटफॉर्म पर अमेरिका में बैन लग जाएगा। अमेरिका के संघीय कानून के तहत लोकप्रिय शॉर्ट फॉर्म वीडियो एप को मालिकाना हक में बदलाव करना है। बाइटडांस को 15 सितंबर 2025 तक इसे अमेरिका के किसी व्यक्ति को बेचना होगा। दरअसल, ट्रंप ने टिकटॉक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया था।
बैन लगने से पहले तक टिकटॉक भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप था। भारत में ही टिकटॉक के 20 करोड़ यूजर्स थे। वहीं, अमेरिका में टिकटॉक के करीब 17 करोड़ यूजर्स हैं। अगर टिकटॉक पर अमेरिका में बैन लगता है, तो ये भारत के बाद दूसरा बड़ा बाजार खोने का झटका होगा। टिकटॉक बनाने वाली चीन की कंपनी बाइटडांस ने इससे पहले ये बयान दिया था कि इस एप को बेचने का उसका कोई इरादा नहीं है। बाइटडांस ने कहा था कि अगर अमेरिका की सरकार टिकटॉक बेचने के लिए मजबूर करता है, तो वो इस एप को वहां बंद करना पसंद करेगी। टिकटॉक पर बैन के खिलाफ बाइटडांस ने अमेरिका में कोर्ट में अपील भी की। उसका कहना है कि वो अमेरिका के कानूनों का पालन करती है।
The post Ban On TikTok: भारत में नहीं हटा है टिकटॉक पर बैन, अमेरिका में सितंबर तक खरीदार न मिलने पर लगेगा चीन के इस एप पर प्रतिबंध appeared first on News Room Post.
You may also like
आयकर को सरल बनाने के मोदी सरकार के प्रयासों को उद्योगपति भजनका ने सराहा
भोजूडीह पंचायत में योजनाओं का जायजा लेने पहुंचीं एसडीएम
'अनुपमा' का 'अनुज' हो या फेमस सिंगर, इस बार बिग बॉस के घर में मचने वाला है असली धमाल!
Mahindra Bolero Neo पर ऐसा डिस्काउंट फिर नहीं मिलेगा, खरीदने का मन है तो यही है सबसे सही मौका!
बिहार : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना