नई दिल्ली। अमेरिका में एक भारतीय छात्र की हत्या अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना डलास शहर में शुक्रवार सुबह की है, मृतक का नाम पोले चंद्रशेखर और उम्र 27 वर्ष थी। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित एलबी नगर निवासी पोले चंद्रशेखर बैचलर इन डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री हासिल करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया था। वो टेक्सास की एक यूनिवर्सिटी से डेंटल सर्जरी में मास्टर्स कर रहा था। पढ़ाई के साथ चंद्रशेखर एक गैस स्टेशन में पार्ट-टाइम नौकरी करता था।
छात्र की हत्या के बाद से उसके परिजनों गहरे सदमे में हैं। वहीं डलास पुलिस भारतीय छात्र के हत्यारे की तलाश कर रही है। शुरुआती जानकारी में ऐसा कहा जा रहा है कि लूटपाट के उद्देश्य कुछ लोग गैस स्टेशन में घुसे और विरोध करने पर उन्होंने चंद्रशेखर की हत्या कर दी। चंद्रशेखर को दो गोली मारी गईं। भारतीय दूतावास की तरफ से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उधर इस घटना के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय छात्रों में दहशत का माहौल है क्योंकि लगभग 15 दिन पहले भी तेलंगाना के ही एक इंजीनियर महबूबनगर निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन की अमेरिका में पुलिस की गोली से मौत हो गई थी।
कैलिफोर्निया पुलिस का कहना है कि निजामुद्दीन ने अपने रूम पार्टनर पर चाकू से हमला किया था, उसे रोकने का प्रयास किया गया मगर वो नहीं माना इसलिए मजबूरन गोली चलानी पड़ी। निजामुद्दीन 2016 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया था। उसने फ्लोरिडा के एक कॉलेज से पढ़ाई की थी और बाद में वहीं एक कंपनी में नौकरी करने लगा था। निजामुद्दीन के पिता ने पुलिस के आरोपों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा था कि उनके बेटे किसी की हत्या नहीं कर सकता बल्कि वो खुद नस्लीय भेदभाव का शिकार था।
The post Indian Student Murdered In America : अमेरिका में भारतीय छात्र की हत्या, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली, पढ़ाई के साथ गैस स्टेशन में पार्ट टाइम करता था नौकरी appeared first on News Room Post.
You may also like
रोहित को कप्तान नहीं देखना... बीसीसीआई के फैसले से नाखुश हरभजन सिंह, गिल को लेकर क्या कहा?
8वां वेतन आयोग: 2026 से मिलेगी बंपर सैलरी, जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी तनख्वाह!
रोहित और विराट नहीं खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बयान ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल
पंजाब : मुक्तसर साहिब जिला पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल