इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसूनी बारिश लोगों लिए आफत का सबब बनी हुई है। जिसके चलते अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब प्रदेश के भरतपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाने के गांव बोराज में रात को अचानक एक घर की छत गिर कई। इसके कारण घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हुई।
अचानक घर की छत गिरने से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इसके बाद दंपती को तत्काल इलाज के लिए । भुसावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुजुर्ग दंपती को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने इस संबंध में जानकारी दी कि उनके पिता 80 वर्ष टुंडाराम मीणा और माता जग्गू देवी अंदर सोए थे।
अचानक घर की छत गिर गई। मलबे में दबे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाल कर भुसावर के अस्पताल में उपचार के लिए परिजन ले गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
प्रकृति का रौद्र रूप भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर करता है : सुरेंद्र राजपूत
महाराष्ट्र में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पनवेल में 13 लाख की विदेशी शराब जब्त
टीबी से लड़ने में पोषण का महत्व: भारत के शोध ने दुनिया को राह दिखाई, डब्ल्यूएचओ ने सराहा
आरबीआई एमपीसी के रेपो रेट स्थिर रखने से घर खरीदारों के लिए अफोर्डेबिलिटी बनी रहेगी : इंडस्ट्री
ब्रॉक लेसनर उड़ा देते WWE रिंग की छत, जॉन सीना की कुटाई वाली रात कुछ ऐसा था ट्रिपल एच का रिएक्शन