Next Story
Newszop

Petrol-Diesel Price: जान लें आपके शहर में आज कितनी है दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है अपडेट लिस्ट

Send Push

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार को भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। राजस्थान में राजधानी जयपुर में दोनों ही ईंधनों की पुरानी कीमतें बरकरार हैं। जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए और डीजल की कीमत 90.82 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक जयपुर में दोनों ही ईंधनों की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 94.72 और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 तथा डीजल 92.44 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 ,और गुरुग्राम में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.19 और डीजल की कीमत 88.05 है।

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोज अपडेट की जाती हैं कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च 2024 में अन्तिम बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था। इसके बाद से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लम्बे समय से महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now