इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के बीच नेताओं के बीच घमासान जारी है। सभी नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहे हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा था। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने अपनी दावेदारी जताई है।
इसी बीच नरेश मीणा ने पूर्व मंत्री अशोक चांदना को 'चांदनी' कहकर सियासत पारा हाई कर दिया है। इस पर अब अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे अशोक चांदना ने भी पलटवार किया है। खबरों के अनुसार, इस संबंध में अशोक चांदना के दो वीडियो सामने आया हैं। इसमें उन्होंने कहा कि जो अपने कार्यकर्ताओं के दुखों और लातों की बात देता है, उसे अस्पताल भेजो, विधानसभा मत भेजो। दूसरे में कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनावी मैदान में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।

इस संबंध में पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने बोल दिया कि कई सारे मेरे मीणा समाज में दोस्त हैं। अगर मैं निर्दलीय प्रत्याशी की भाषा में बोलने लग जाऊंगा तो मेरे दोस्तों का दिल दुखेगा। आपको बता दें कि इस सीट के लिए कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाया है।
PC:aajtak,amarujala,prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

महिला सुरक्षा के आंकड़े देकर कांग्रेस ने एनडीए सरकार से पूछे तीन सवाल, जानें क्या कहा

India US Oil imports: चार साल का टूटा रिकॉर्ड... अमेरिका के मन में फूटेंगे लड्डू, क्या यही है भारत में 'ग्रोथ इंजन' दिखने की वजह?

झारखंड के पलामू जिले में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार; हथियार बरामद, हादसे में महिला की मौत

सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना, प्रकाश पर्व में होंगे शामिल

मुंबई-अहमदाबाद के बाद इस रूट पर बुलेट ट्रेन का सपना होगा साकार, जानें क्या है मोदी सरकार का फ्यूचर प्लान





