जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, इस बात के कयास पीएम नरेंद्र मोदी के गुरुवार को बांसवाड़ा दौरे के बाद लगने लगे हैं। इस संबंध में कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इसमें पीएम मोदी ने नेताओं का अभिवादन करने के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से करीब आधा मिनट तक बातचीत की। इसके बाद संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक मंच से वसुंधरा राजे को बहन कहकर संबोधित किया। इसके बाद से राजे को लेकर कई प्रकार के कयास लगने लगे हैं।
कयास ये भी लग रहे हैं कि मोदी और वसुंधरा के रिश्तों में जो खटास पिछले वर्षों में दिखाई देती थी वह अब काफी कम हो चुकी है। गुरुवार को जो नजारा देखने को मिला इससे ये भी कयास लग रहे हैं कि आगामी समय में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों में वसुंधरा खेमे को भी तवज्जो मिल सकती है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
विहिप के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
Asia Cup 2025: निसांका ने दिखाई तगड़ी लड़ाई, लेकिन सुपर ओवर में पहली गेंद पर भारत ने किया मुकाबला अपने नाम
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन दिन पहले महिला के साथ की थी लूट
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की लिपस्टिक पर की चर्चा, ट्रोलिंग का सामना
गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर