जयपुर।की भजनलाल सरकार अब प्रदेश में भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान देन के उद्देश्य से 5 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीएम निवास पर आयोजित बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा राजस्थान जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जल संरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए हमारी सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकार 5 से 20 जून तक प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाएगी।
सीएम भजनलाल ने इस दौरान बताया कि अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा।
सीएम भजनलाल ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में हर विभाग की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा आपसी समन्वय के साथ सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से सम्पन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों एवं गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन अपडेट ली जाए।
ग्राम स्तर पर जल मित्र बनाकर अधिक से अधिक लोगों की इसमें सहभागिता सुनिश्चित की जाए
भजनलाल ने इस बैठक में कहा कि अभियान के पहले दिन प्रदेश के गांवों में जल संरक्षण के कम से कम एक कार्य की शुरूआत की जाए। ग्राम स्तर पर जल मित्र बनाकर अधिक से अधिक लोगों की इसमें सहभागिता सुनिश्चित की जाए। ग्राम सभाओं की बैठकों में भी इस अभियान को विशेष महत्व देते हुए जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाए।
PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
राजस्थान में नकली उर्वरक कांड से भड़के किसान, बोले- 'फैक्टरियों पर चले बुलडोजर, नहीं तो होगा आंदोलन
महेंद्रगढ़ में हादसा, कार और ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत, बहन के कुआं पूजन समारोह से लौट रहे थे
"गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक Jovi V50 5G है परफॉर्मेंस का पावरहाउस!"
मावरा होकेन के 'तू चांद है' गाने को नहीं करना चाहते थे अखिल सचदेवा, बताया क्या थी वजह
यूपी : पूर्व अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर