Top News
Next Story
Newszop

Tika Ram Jully ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश के मुखिया को अपने प्रत्याशी का नाम तक नहीं पता तो...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। अब नामांकन का दौर जारी है, जो आज समाप्त हो जाएगा।

सीए भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ में अपने प्रत्याशी की नामांकन सभा में गुरुवार को हिस्सा लिया था। अब उप नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।

कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने गुरुवार को ट्वीट किया कि यह है भाजपा का असली चेहरा एवं चरित्र! आज मुख्यमंत्री रामगढ़ में अपने प्रत्याशी की नामांकन सभा में आए थे, लेकिन अपने प्रत्याशी सुखवंत सिंह का नाम तक भूल गए, जब प्रदेश के मुखिया को अपने प्रत्याशी का नाम तक नहीं पता तो आप सोच सकते हैं ये लोग क्षेत्र का क्या भला करेंगे। भाजपाइयों चिंता मत करो 13 नवंबर को रामगढ़ की देवतुल्य जनता आपका हिसाब कर देगी।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now