इंटरनेट डेस्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बराबर बनी हुई है। इस हालत में जानकारी मिली है कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण इसलिए माना जा रहा है क्योंकि दोनों देशों के बीच फिलहाल तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसी या काफी अलर्ट मोड में है।
BSF ने दर्ज कराया था अपना विरोधबता दें कि बीएसएफ का जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान की आर्मी ने 23 अप्रैल को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ लिया था। भारतीय सेवा के भारी विरोध के बाद भी पाकिस्तान की आर्मी ने उसे वापस सौंपने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के इस जवान ने गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली थी।
पाक नहीं दे रहा जवान की जानकारीपाकिस्तान की आर्मी की ओर से बीएसएफ के जवान की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। यहां समझने वाली बात यह है कि दोनों देशों के बीच पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। कई बार गलती से भारत और पाकिस्तान के रेंजर्स अगर बॉर्डर क्रॉस कर जाते थे तो दोनों ही देश उन्हें वापस भेज देते थे। हालांकि अभी दोनों देशों के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं जिसके कारण कोई भी देश किसी भी बात को हल्के में नहीं लेना चाहता है।
PC :economictimes
You may also like
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर पर किया हमला
जबड़े में दर्द से शख्स पहुंचा डेंटिस्ट के पास, दांत उखाड़ने के बाद निकल आया प्राइवेट पार्ट में कैंसर ˠ
Rajasthan: जैसलमेर में विदेशी पोर्न स्टार ने की हदें पार, कार में न्यूड होकर बर्जुग के साथ....लोगों में फैला आक्रोश
Fear of war: स्मॉल, मिडकैप, कैपिटल गुड्स शेयरों में गिरावट: सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 80641 पर
बैंक लॉकर में रखे 18 लाख रुपए दीमक ने खा लिए, ग्राहक हैरान